सैलाना के केदारेश्वर घाट पर लोहे के पाइप से भरा ट्रक पलटा,बड़ा हादसा टला
15/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग स्थित केदारेश्वर घाट पर लोहे के पाइप से भरा ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर व कंडक्टर ट्रक के कैबिन में फंस गए तो उन्हें कांच फोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि बड़ी हादसा होते हुए टल गई।
मिली जानकारी के अनुसार रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर मंगलवार दोपहर 4 बजे लोहे के पाइप से भरा ओवरलोड ट्रक (आरजे 03 171) पलटी खा गया। गनीमत रही कि जब ट्रक पलटा तब कोई वाहन वहां से नही गुजरा था, वरना बड़ा हादसा हो जाता था।सैलाना थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है। ट्रक छत्तीसगढ़ के रायपुर से राजस्थान के बांसवाड़ा के घाटोल जा रहा था। ट्रक में करीब 14 टन लोहे के पाइप भरे हुए थे। ट्रक मोड़ पर पलटने के दौरान असंतुलित होने से पलट गया। पलटी खाने से सारे पाइप सड़क पर आ गए। ट्रक के कांच भी फूट गए। हादसे के बाद सैलाना थाने के एसआई आरपी सारस्वत, एएसआई हितेंद्रसिंह परिहार पहुंचे।पुलिस ने ड्रायवर समेत क्लीनर को ट्रक का कांच तोड़कर बाहर निकाला। दोनों को पुलिस की गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हादसे में ड्राईवर अर्जुन पिता अमोल सकलेचा, क्लीनर ऋतिक पिता जीवन परमार दोनों निवासी लालाखेड़ी (महिदपुर) को हल्की चोंटे आई है। जिनका सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज दिया जा रहा है।




