शिवगढ पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपीयो को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शिवगढ पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपीयो को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के शिवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवगढ़ थाना क्षेत्र के काजलिया पाडा गांव में लावारिस हालात में अवैध शराब 8 पुस्टे के कार्टुनों में कुल 117.9 लीटर की होकर कुल कीमती 32160 रुपये की मिली थी। जोकी शिवगढ थाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 378/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटन वाला के मार्ग दर्शन में एवं थाना प्रभारी अनीषा जैन प्रशिक्षु डी.एस.पी. के नेतृत्व में प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अपने मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर मुखबीर द्वारा सूचना पर से 8 लेन के पास ग्राम काजलिया पाडा में अवेध शराब रखने वाले आरोपीगणों की पतारसी की। जिसमें सभी आरोपीगण कि पहचान कर तीन आरोपीयो को अलग-अलग स्थान से दबीश देकर पकडा गया तथा पुछताछ दौरान घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन बिना नम्बर की जप्त किया गया व एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष है। अवैध शराब का परिवहन करने वाले व्यक्तियो पर सतत् कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार-

शिवगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सत्यनारायण उर्फ नारायण पिता दयाराम गुर्जर उम्र 25 साल निवासी ग्वालगढ़, पन्नालाल पिता वक्ताजी गुर्जर उम्र 31 साल निवासी ग्राम ग्वालगढ़, रोहित उर्फ भोला पिता बगदीराम राठौड उम्र 26 साल निवासी शिवगढ़ को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक ओर सुरेश पिता ऊंकार भाबर जाति भील निवासी ग्राम रतनगढ़पीठ थाना बाजना आरोपी फराऱ बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *