मकर संक्रांति पर शहर के सर्किल जेल में बंदियों को श्रृंगार सामग्री वा कपड़ों का वितरण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मकर संक्रांति पर शहर के सर्किल जेल में बंदियों को श्रृंगार सामग्री वा कपड़ों का वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा प्रति वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गौ रोटी वाहन से जुड़े गौ भक्तों के सहयोग से सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सर्किल जेल रतलाम में पुरुष एवं महिला बंदियों को आवश्यक दैनिक उपयोग की श्रृंगार सामग्री एवं कपड़ों का वितरण किया गया।

समिति द्वारा बंदियों के कल्याण एवं मानसिक शांति के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तथा तिल-गुड़ के लड्डू सहित प्रसाद का वितरण सभी बंदियों को किया गया। यह संपूर्ण आयोजन समिति प्रमुख दिनेश वाघेला के मार्ग दर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, समाजसेवी प्रवीण सोनी, मदन सोनी, राजेश माहेश्वरी, योगगुरु विशाल कुमार वर्मा सहित समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत एवं ईश्वर बौराना रहे। जेल प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।

अतिथियों ने मानव सेवा, जीव दया एवं प्रकृति संरक्षण से जुड़े सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौसेवक एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *