रणायरा पंचायत में निक्षय शिविर के आयोजित में 120 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
15/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान अन्तर्गत डॉक्टर एम.एस. सागर सिविल सर्जन, डॉ.अभिषेक अरोरा जिला क्षय अधिकारी एवं डॉ. देवेंद्र कुमार बीएमओ के मार्ग दर्शन में पंचायत भवन रणायरा में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला रतलाम टीम से टीबीएचवी शैलेन्द्र भूरिया, रेडियो ग्राफर शेलेन्द्र टैगोर, एसटीएस राहुल पाटीदार द्वारा ग्रामीणजन एवं परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी चेस्ट एक्स रे किये गए एवं खंखार जांच के लिए सैम्पल संग्रहित किया गया। शिविर की व्यवस्था प्रियंका आर्य सीएचओ द्वारा की गई। शिविर में कुल 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एक्स रे जांच 86 लोगो की की गई एवं 20 स्प्यूटम जांच के लिए सैंपल संग्रहित किये। शिविर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजो को पोषण आहार सम्बंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुकेश राठौर, बीपीएम दिलीप भिंडे, लैब टेक्नीशियन एवं प्रशांत जोशी उपस्थित रहे।




