अहमदाबाद में मकर संक्रांति पर गृहमंत्री शाह ने परिवार के साथ उड़ाई पतंग
15/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar अहमदाबाद (Gujarat)
अहमदाबाद (Gujarat)- मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में परिवार के साथ मकर संक्रान्ति पर्व मनाया। इस दौरान शांति निकेतन सोसाइटी में अमित शाह ने पतंग उड़ाई। उन्होंने जगन्नाथ मंदिर पर पहुंचकर गो माता व गजराज का भी पूजन किया।






