स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) शहर के स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बिबडोद में किया जा रहा है। प्रथम दिवस में शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सामुदायिक भवन और मंदिर के आस पास सफाई अभियान चलाया गया अभियान के दौरान परिसर के अंदर साफ सफाई पानी निकासी के लिए श्रमदान किया गया।

इस अवसर पर दलनायक कलेश यादव शुभम अग्रवाल एवं शिविर के मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वयं सेवकों में उत्साह और टीम भावना का विकास होगा। इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों के साथ कॉलेज का स्टाफ भी उपस्थित रहा और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो हर्षवर्धन मेहसन एवं डॉ रवि प्रकाश जोशी , डॉ संजीव वर्मा, डॉ किशोर डावर आदि उपस्थित भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *