सैलाना नगर का कालिका माता मंदिर में ध्वजारोहण, पंडित नवनीत शर्मा ने संपन्न कराई विधि

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर का कालिका माता मंदिर में ध्वजारोहण, पंडित नवनीत शर्मा ने संपन्न कराई विधि

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सैलाना नगर के कालिका माता मंदिर समिति के तत्वाधान में कालिका माता मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।ध्वजारोहण की समस्त धार्मिक विधि पंडित नवनीत शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम में पंडित शर्मा ने विधि-विधान से भगवान शिव एवं कालिका माता की पूजा कराई, इसके पश्चात मंदिर शिखर पर ध्वजा फहराई गई। ध्वजारोहण के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय माता दी” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय श्रद्धालु एवं भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में सहभागिता कर नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। समिति द्वारा शिवरात्रि पर्व को लेकर विशेष सजावट एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी, जिससे मंदिर की शोभा और अधिक बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *