महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ सैलाना नगर
दोनो केदारेश्वर मंदिरो सहित शिवालयों पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़,भोले बाबा की बारात में झूमते दिखे श्रद्धालु।



ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय।
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में महाशिवरात्रि का पर बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर सहित आस-पास के क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालु शिवभक्त दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे और पूरा दिन हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पर देर रात से पहुंचना शुरू हुई श्रद्धालु-
उधर नगर के समीप ग्राम अडवानिया में स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पर देर रात्रि से ही श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला शुरू हुआ। साथ ही सरवन रोड पर स्थित कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर पर दिनभर भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने कुंड में स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यहां रतलाम, धामनोद, डेलनपुर, करिया, आम्बा, पिपलोदा, जावरा, सरवन, शिवगढ़ सहित राजस्थान के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे और पुजा की।
नगर में श्रद्धालुओं ने निकाली भोले बाबा की बारात-
इसी तरह नगर के बांसवाड़ा रोड स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से भक्तों की आवाजाही बनी रही। दोपहर 4 बजे पश्चात नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से भोले बाबा को पालकी में विराजित कर भोले बाबा की बारात बेंड बाजे व ढोलकी धुन पर श्रद्धालु द्वारा नाचते झूमते निकाली गई। व मंदिर से भोले का भक्तो ने नगर भ्रमण करवाया। मंदिर परिसर में डीजे की धुन पर झूमते श्रद्धालु दिखाई दिए। यहां भगवान की प्रसादी में श्रद्धालुओं को दूध पिलाया गया।
महाशिवरात्रि की किवदंती-
लोकमान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का शुभ विवाह हुआ था। भगवान शिव कैलाश पर्वत से नंदी पर सवार होकर भूत-प्रेत, देव-दानव, त्रिदेव और समस्त जीव-जगत के साथ हिमालय के महाराज हिमावन की पुत्री माता पार्वती के यहां बारात लेकर पहुंचे थे। इसी दिव्य विवाह की स्मृति में यह पर्व महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन महिला-पुरुष, बच्चे व बुजुर्गों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर दूध, दही, बिल्वपत्र, टेसू, आंकड़े, धतूरे के पुष्प, नारियल व हार-फूल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
मुक्तिधाम मे की विषेश विद्युत सज्जा-
नगर के बोदीना रोड स्थित मुक्तिधाम (शान्तिवन) पर महा शिवरात्री पर समिति की और से विशेष विद्युत सज्जा की जो आकर्षक का केंद्र रही।




