रतलाम पुलिस ने अपराधी को जिलाबदर करने कि कारवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने अपराधी को जिलाबदर करने कि कारवाई

15/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी एजाज कुरैशी को पुलिस ने जिलाबदर करने की कारवाई की है‌।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के असमाजिक तत्वों, गुंडे बदमाशों, आदतन अपराधियों पर नजर रखकर कड़ी कारवाई करने के निर्देश जारी किए गए है। इसी तारतम्य में रतलाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के आदतन अपराधीयो पर निगरानी रखी जा रही है। अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जा रही है।

इसी क्रम आदतन अपराधी एजाज कुरैशी जो सन 1982 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। आरोपी एजाज पर लड़ाई झगड़ा, हत्या का प्रयास, बलवा, जुंआ एक्ट के लगभग 32 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी एजाज कुरैशी के आपराधिक कृत्यों से आम जनता की सुरक्षा एवं लोक व्यवस्था के दृष्टिगत इसको जिलाबदर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *