भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाले हमेशा ऐसा ही आचरण करते हैं- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी
15/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल
भोपाल (Bhopal,mp)- मोहन सरकार राज्य में बदनीयती से कम कर रही है। जनता देख रही है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाले हमेशा ऐसा ही आचरण करते है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आयोजन प्रेसवार्ता में कहीं।
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। पटवारी ने मिडीया से चर्चा में कहा की दुर्भावना से काम करने वाली सरकार को कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी। कांग्रेस कटारे के साथ खड़ी है। सीएम डाक्टर यादव से सवाल किया कि कटारे पर जो झूठा केस लगाया है, क्या इस तरह का एक ही मामला था। जिन अफसरों की संलिप्ता है, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पटवारी ने कहा विपक्ष का मानना है की सरकार को सकारात्मक सहयोग करें, लेकिन सरकार का काम करने का तरीका पूरा उलट है। 300 से ज्यादा अफसर ऐसे है, जिन पर लोकायुक्त में मामला दर्ज है, भाजपा उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करती है। साथ ही पटवारी ने जीआइएस के सवाल पर कहा कि निवेशक निवेश करें, सिर्फ एमओयू तक सीमित न रहे। जीतू पटवारी ने बताया कि वें इस संबंध में एक पत्र भी लिख रहे हैं।




