सीएम डा.यादव ने मऊगंज में करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
15/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रीवा
रीवा (mp)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को मऊगंज में पहुंचकर मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 60 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना के तहत 332 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से जारी किया है। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 5175.39 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बच्चों को पोषण आहार किट का वितरण भी किया है। सीतापुर-हनुमना दाबयुक्त सिंचाई परियोजना और 200 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन तथा विद्युत सब स्टेशन तिलिया का भी लोकार्पण भी किया है। सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विरोधी पूछते हैं कि विकास कहां हो रहा है, तो उन्हें मऊगंज में आकर देखना चाहिए। हमारी सरकार का संकल्प है, कि विकास में कोई भी कमी नहीं होने पाएगी। हमारे जनप्रतिनिधि कार्यों की गति बढ़ाते हुए बढ़ रहे हैं। सीएम ने कहा,जब हम भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम जी की जयकारा लगाते हैं। तो छाती पर सांप लोटते हैं। चाहे तुम्हारे कान के पर्दे फट जाएं, हम रुकने वाले नहीं हैं। ये धर्म और सनातन संस्कृति की बात नहीं करते, राम मंदिर निर्माण में रोड़ा अटकाते रहे। इनको जनता अब अच्छे से जान गई है।







