रतलाम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन
15/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- रतलाम में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। एडीआर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश उमेश पाण्डव ने किया। नेशनल लोक अदालत में जिले में न्यायालय में लंबित लगभग 1235 प्रकरणों में समझौता किया गया। इससे 2848 व्यक्ति लाभान्वित हुए। कुल 9 करोड़ 72 लाख के अवार्ड पारित किया गया। नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों में बैंकों/फायनेंस के 37 प्रकरणों का निराकरण कर 38 लाख से अधिक राशि जमा करवाई गई। जिसमें 46 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इसी तरह बिजली कंपनी के 136 प्रकरणों में 34 लाख रुपए जमा हुए। नगर निगम ने जलकर के 652 प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिसमें 3 करोड़ 34 लाख व सम्पत्ति कर के 152 प्रकरणों में 30 लाख की राशि जमा करवाई गई। (बीएसएनएल) के 45 प्रकरणों का निराकरण कर 55251 रुपए जमा हुए। इस प्रकार कुल 1023 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा 4 करोड़ 37 लाख की राशि जमा करवाई गई। जिसमे कुल 1286 व्यक्ति लाभान्वित हुए। तहसील (राजस्व) न्यायालयों में 398 फौजदारी प्रकरणों तथा 133 राजस्व (रेवेन्यू) प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी दौरान प्रयाग लाल दिनकर, विशेष न्यायाधीश, नोडल अधिकारी लोक अदालत, रामजी गुप्ता, प्रधान जिला न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रतलाम, सचिव/जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार जैन, जिला न्यायाधीश आदित्य रावत व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव उबी सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




