शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग
15/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- मोबाइल की दुकान में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग में एक भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगने से दुकान में रखा मोबाइल, मशीन और एक्सेसरीज, सिम आदि जलकर खाक हो गई। शनिवार को रतलाम के हॉट रोड से वेदव्यास कॉलोनी के बीच विशाल टेलीकॉम की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ओर देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने नगर निगम की दमकल को सूचना दी। दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी से लगभग 4 लाख रुपए के सामान का नुकसान का अनुमान है। दुकान संचालक विशाल सोलंकी का कहना है कि सुबह दुकान खोली उसके बाद दोपहर में दुकान का शटर गिराकर गया था। कुछ ही देर बाद पड़ोस के दुकानदार का मोबाइल आया कि आपकी दुकान में धुआं निकल रहा है। अचानक आग कब कैसे लग गई कुछ पता नहीं चला। दुकान में रखा मोबाइल, मशीन और एक्सेसरीज, सिम आदि जलकर खाक हो गई है। करीब चार लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। कर्ज लेकर सारा सामान दुकान में भरा था।




