सोने की चैन लेकर फरार हुआ कारीगर
15/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- बंगाली कारीगर द्वारा लगभग 77 ग्राम 320 मिली ग्राम सोने की चैन लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार भगतपुरी रामगढ़ निवासी गणेश सोनी की धनजी बाई के नोहरे में ज्वेलरी मेकिंग की दुकान है। वहां पर कृष्णकांत पिता प्रेमकुमार धनगर निवासी रेपुरा थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद (उत्तरप्रदेश) के नाम का एक व्यक्ति काम करता था। उसने 14 नवंबर से सोनी के यहां पर कार्य करना शुरू किया था। ओर 16 नवंबर को दुकानदार सोनी ने उसे 77.320 ग्राम सोने का चेन रंजन कर को देने के लिए दिया था। लेकिन वो वापस कारखाने पर नहीं गया। ओर सोनी ने रंजनकर को फोन कर पूछा उसने कहा कि वह दुकान पर नहीं आया है। इसके बाद रंजनकर ने उसे फोन लगाया। पर उसने फोन नहीं उठाया। कुछ समय बाद उसने फोन बंद कर लिया। रंजनकर व गणेश ने उसे काफी ढूंढा। लेकिन वह नहीं मिला। गणेश सोनी ने माणक चौक थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। व पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।




