अमृत सागर उद्यान में एम्यूसजमेंट पार्क के लोकार्पण के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे-मंत्री काश्यप
15/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- सुक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम में स्थित अमृत सागर उद्यान में एम्यूसजमेंट पार्क के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होने कहा कि पिछली परिषद में एम्यूसजमेंट पार्क योजना बनी थी। किन्तु किसी कारण वश यह कार्य नहीं हो पाया था। वर्तमान निगम परिषद ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस पर तेजी से कार्य करते हुए। रतलाम नगर को एक बडी सौगात दी गई है। मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा महापौर प्रहलाद पटेल व उनकी परिषद आने वाले ढाई साल में ओर अधिक मेहनत कर रतलाम नगर का विकास कर वर्तमान निगम परिषद का ऐतिहासिक कार्यकाल बनायेंगे। अमृत सागर रतलाम नगर की प्राचीन धरोहर है। इस धरोहर को सहेजना हम सबका दायित्व है। इसी दायित्व के चलते हमने इसका जीर्णोद्धार किया है। अब यह क्षेत्र श्री कालिका माता क्षेत्र के बाद रमणीक व मनोरंजन का केन्द्र बनेगा।अगले क्रम में गंगासागर क्षेत्र में रीजनल पार्क, श्री कालिका माता लोक जैसी सौगात मिलेगी। इसी के साथ ही प्रारंभ में मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, मनोहर पोरवाल, बलवंत भाटी, प्रवीण सोनी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, हेमन्त राहौरी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, सपना त्रिपाठी, संगीता सोनी आदि ने फीता काटकर एम्यूसजमेंट पार्क का लोकार्पण किया।




