रतलाम में प्रेसवार्ता का किया आयोजन, प्रेसवार्ता में मंत्री काश्यप बोले..

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में प्रेसवार्ता का किया आयोजन, प्रेसवार्ता में मंत्री काश्यप बोले,अमृत सागर में पार्क की सौगात ,तो श्री गढ़कैलाश मंदिर का होगा सौंदर्य कारण का कार्य

15/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (mp)- रतलाम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन काश्यप ने शनिवार को मध्यप्रदेश में भाजपा डॉ.मोहन यादव सरकार को एक वर्ष पूरा होने पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारवार्ता में मंत्री काश्यप ने बताया कि प्रदेश में हुई विभिन्न इंडस्ट्री कानक्लेव में लगभग तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा में लगभग 78 हजार करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। रतलाम में विशेष निवेश क्षेत्र के विकास की शुरुआत भी हो चुकी है,और औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने के लिए उद्योगपति रतलाम आ चुके हैं। मंत्री काश्यप ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सरकार का प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन,विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 दिसंबर को छतरपुर में केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं। साथ ही फरवरी-2025 में भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी पधारेंगे। पत्रकारवार्ता में मंत्री काश्यप ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य पुरा हो चुका है और ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है। अमृत सागर में एम्यूजमेंट पार्क की सौगात देने के साथ ही धार्मिक क्षेत्र के रूप में श्री गढ़कैलाश मंदिर का सौंदर्यीकरण व झील संरक्षण का कार्य भी किया जाएगा। सेजावता -जावरा फाटक फोरलेन के साथ बंजली- सेजावता फोरलेन का कार्य भी प्रगति पर है। स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, रीजनल पार्क, गोल्ड काम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम एवं जिला अस्पताल भवन का कार्य भी प्रगति पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *