ताल पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

ताल पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

15/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (mp)- जिले के ताल मण्डावल रोड स्थित दौलतगंज पेट्रोल पम्प के पास दुरी पर जंगल मे पंथ पिपलौदा रोड़ किनारे झाड़ियो के पास आड़ लेकर पांच व्यक्ति जो राजस्थान के कंजर जेसे लग रहे है। जिनके पास लोहे का सरिया (सब्बल) लठ्ठ और पिस्टल, रिवाल्वर व अन्य सामग्री लेकर पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बना रहे थे। जिस पर ताल पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले आरोपीयो को पकडने है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाये जा रहे। कंजरो के बढते आतंक को रोकने तथा कंजरो की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राकेश कुमार खाखा व एसडीओपी साबेरा अंसारी के निर्देशन मे रविवार को प्राप्त मुखबीर सुचना प्राप्त हुई की ताल मण्डावल रोड दौलतगंज पेट्रोल पम्प के पास दुरी पर जंगल मे पंथ पिपलौदा रोड़ किनारे झाड़ियो के पास आड़ लेकर पांच व्यक्ति जो राजस्थान के कंजर जेसे लग रहे है। जिनके पास लोहे का सरिया (सब्बल) लठ्ठ और पिस्टल, रिवाल्वर व अन्य सामग्री लेकर पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बना रहे है। जो मुखबीर सुचना पर टीम बनाकर दबिश दी गई। जिस पर मोके पर से आरोपी निर्मल उर्फ विजेन्द्र उर्फ मल पिता देवी सिंह सिसौदिया जाति कंजर उम्र 23 साल निवासी ग्राम पीपलरावा थाना पिपलरावा जिला देवास (म.प्र) को गिरफ्तार किया गया व अन्य चार साथी फरार हो गये। बाद मे आरोपी से पुछताछ करते अपने साथीयो के नाम नगजी राम निवासी टोंक खुर्द जिला देवास, निरंजन पिता नगजी राम निवासी टोंक खुर्द जिला देवास, कुणाल निवासी टोंक खुर्द जिला देवास मोहित निवासी टोंक खुर्द जिला देवास का बताया गया है‌। गिरफ्तार आरोपी निर्मल उर्फ विजेन्द्र उर्फ मल पिता देवीसिंह सिसौदिया जाति कंजर उम्र 23 साल निवासी ग्राम पीपलरावा थाना पिपलरावा जिला देवास (म.प्र.) के कब्जे से एक तेज धारदार लोहे का बक्का, स्कार्पियों सफेद रंग की बिना नंबर की जिसके अंदर से नंबर प्लेट जिस पर अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की प्लेट जिस पर म.प्र.42 सी 4780 की नंबर प्लेट, एक लोहे की टामी व मिर्ची पाउडर की थैली, बीडी सिगरेट के टुकडे व खाली पैकेट कुल कीमती करीबनी 10 लाख रूपये को जप्त किया व आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 679/ 2024 धारा 310 (4), 310(5), 310(6) बीएनएस. व 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

यह आरोपी हुए फरार-

पुलिस की दबीश के दौरान मौके से नगजीराम निवासी टोंक खुर्द जिला देवास, निरंजन पिता नगजीराम निवासी टोंक खुर्द जिला देवास, कुणाल निवासी टोंक खुर्द जिला देवास, मोहित निवासी टोंक खुर्द जिला देवास फरार हो गए हैं।

इन की रही सराहनीय भूमिका-

इस पुरे प्रकरण मे निम्न अधिकारी/ कर्मचारियो का सराहनीय योगदान रहा है। निरी पतिराम डावरे थाना प्रभारी थाना ताल, उनि दिनेश राठोर चोकी प्रभारी खारवाकला, उनि. थानसिंह चौहान , सउनि कैलाश बोराना, सउनि. भारतसिंह सिंगाड प्रआर 750 कमल सिंह, आर.1038 हरीशंकर सविता, आर 1158 देवेन्द्र कायस्थ, आर.1015 प्रवीण कुमार, आर.328 शुभम सिंह,, आर 443 मनोज चौधरी , आर 582 विकम चौधरी की सराहनीय भूमिका रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *