सैलाना नगर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मुख्य समारोह में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने किया ध्वजारोहण
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, कृष्णकांत मालवीय सैलाना
रतलाम- (Ratlam) पूरे प्रदेश भर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को रतलाम जिले के सैलाना नगर सहित ग्रामीण अंचलों के अनेकों शासकीय तथा अशासकीय कार्यालयों पर झंडा फहराया गया। मुख्य समारोह सैलाना में स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण पर आयोजित हुआ। इस के पहले स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। नन्हे बच्चे हाथों में तिरंगा ध्वज थामें, कम से कदम मिलाकर, भारत माता की जयकारों के साथ चलते दिखाई दिए। बच्चों की प्रभात फेरी बस स्टैंड पर पहुंची। जहां से प्रभात फेरी नगर के भोई मोहल्ला, रंगवाडी मोहल्ला, सेखजी मोहल्ला, पैलेस चौराहा, सदर बाजार से होता हुआ कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण में पहुची।
मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथियों ने परेड का निरीक्षण किया। मुख्य समारोह में सैलाना एसडीएम मनीष जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बधाई संदेश का वाचन किया। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम मे प्रशासनिक अधिकारी, नागरिकगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
ग्रामीण अंचलों में किया ध्वजारोहण-
ग्राम पंचायत सकरावदा में सरपंच चम्पा शांतिलाल मईडा ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान सचिव किशोर परिहार, सहायक सचिव गोपीलाल मईडा, मोबालाइजर शारदा राणा मौजूद रही। ग्राम पंचायत आम्बापाडा में संका, लाल सिंह मईडा ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान उप सरपंच शंकर माल, सचिव मोतिलाल भाभर, सहायक सचिव रितेश यादव मौजूद रहे। ग्राम पंचायत अडवानीया में सरपंच जमना, चैनराम मईडा ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान उपसरपंच राधेश्याम पाटीदार, सचिव अनिल शाहु राठौर, सहायक सचिव विनोद बामनिया मौजूद रहे। ग्राम पंचायत भिलो की खेडी में सरपंच हेमंत डामर ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान उपसरपंच राजु बाई निनामा, सचिव समर्थ मईड़ा, सहायक सचिव मांगीलाल मईडा मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत महापुरा में सरपंच पीरा, मदन निनामा ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान सचिव निर्मल सिंह डामा मौजूद रहे। ग्राम पंचायत कुण्डा में सरपंच राकेश खराड़ी ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान उपसरपंच अंजु बाई मेरात, सचिव बापूलाल चरपोटा, सहायक सचिव पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सेमल खेड़ा में सरपंच कैलाश खराड़ी ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान उपसरपंच रामलाल निनामा, सचिव प्रवीण रावल, सहायक सचिव तोलाराम खराड़ी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत कोलपुरा में सरपंच लक्ष्मी, कांतिलाल दामा ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान उपसरपंच द्वारका मईडा, सचिव जितेन्द्र मईडा मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बेडदा में सरपंच राज्या मईडा ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान उप सरपंच भुली, बालचंद्र कटारा, सचिव डुंगर सिंह मईडा, सहायक सचिव प्रवीण रायकवार, मोबाइल लाइजर रिंकू मईडा मौजूद रहे। मांगीलाल खराड़ी ने भी ध्वजारोहण किया।
यहां भी किया ध्वजारोहण-
एन.एस मंडलोई अनुविभागीय अधिकारी ने कृषि विभाग में व वरिष्ठ कृषि विकास कार्यालय पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वाय.एस निनामा ने ध्वजारोहण किया। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बस स्टैंड समीप विधायक कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसी दौरान बड़ी संख्या में जयस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सैलाना अनुविभागीय कार्यालय पर एसडीएम मनीष जैन ने ध्वजारोहण किया। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ पीसी कोहली ने ध्वजारोहण किया। जल संसाधन विभाग में एसडीओ सत्येंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। कृषि उपज मंडी कार्यालय में रूमान सिंह भयडीया ने ध्वजारोहण किया। महाविद्यालय में प्राचार्य एससी जैन ने ध्वजारोहण किया। पुलिस थाना परिसर में सब स्पेक्टर वीर सिंह देवड़ा ने ध्वजारोहण किया। सीएम राइस स्कूल में प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने ध्वजारोहण किया। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मे प्राचार्य दिलीप कुमार पाटीदार ने ध्वजारोहण किया। शासकीय महा विद्यालय मे प्राचार्य डॉ. एस.सी जैन ने ध्वजारोहण किया। शासकीय एकलव्य मॉडल स्कूल में प्राचार्य नरेंद्र सिंह गरवाल ने ध्वजारोहण किया। सान्दीपनि उत्कृष्ट उमावि विद्यालय मे प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने ध्वजारोहण किया। बी.आर.सी कार्यालय में अधिकारी नरेन्द्र पासी ने ध्वजारोहण किया।









