जावरा में हुसैन टेकरी पर चैहल्लुम के कार्यक्रम में चूल पर चलकर किया मातम

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा में हुसैन टेकरी पर चैहल्लुम के कार्यक्रम में चूल पर चलकर किया मातम

रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा में हुसैन टेकरी शरीफ परिसर में दस दिवसीय चैहल्लूम कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात मुख्य कार्यक्रम मातम-ए-खंदक के तहत श्रद्धालुओं ने चूल पर चलकर मातम किया।

पहले हुसैनी मिशन द्वारा चयनित 48 दूल्हे 12-12 के गुट में हुसैन टेकरी पर बनी चार चूल से रात 10 बजे बाद निकलना शुरू हुए। जिसमें लाटरी के माध्यम से चयनित दूल्हे रहे जो सबसे पहले चूल से निकले। इसके बाद शिया समुदाय के सदस्य निकले। देर रात आम जनता के लिए चूल से निकलने की शुरुआत हुई। जोकी अल सुबह तक जारी रही। हुसैन टेकरी पर चल रहे चैहल्लुम कार्यक्रम में देशभर से जायरीनों का पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जायरीनों ने बड़े रोजे पर पहुंचकर दुआ की और मत्था टेककर व हाथ फैलाकर मन्नतें भी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *