सरवन में देवारण्य योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सरवन में देवारण्य योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

रतलाम- (Ratlam) राज्य औषधिय पादप बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राजेश बाथम के मार्ग दर्शन में सैलाना ब्लॉक के ग्राम सरवन में देवरण्य योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को तुलसी की पुनर्योजी खेती, उसकी उद्यानिकी महत्वता और योजना से जुड़ी विभिन्न तकनीकी जानकारियां देना रहा।

कार्यक्रम में सॉलिडरिडाड संस्था से बलराम खराड़ी ने किसानों को पुनर्योजी (रिजेनेरेटिव) खेती के सिद्धांतों की जानकारी दी और विशेष रूप से तुलसी की जैविक खेती में मिट्टी के स्वास्थ्य और संरक्षण के महत्व को समझाया। उद्यानिकी विभाग से अखिलेश पाटीदार ने तुलसी के उद्यानिक पहलुओं जैसे रोपण समय, पौध प्रबंधन, जल प्रबंधन और भंडारण आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. आशीष राठौर, जिला आयुष अधिकारी ने किसानों को देवरण्य योजना की रूपरेखा, उद्देश्य, तथा “एक जिला एक उत्पाद” के तहत तुलसी के चयन के पीछे की सोच से अवगत कराया। उन्होंने किसानों को तुलसी की विभिन्न किस्मों जैसे औषधि तुलसी तथा सुगंधित तुलसी आदि की खेती के लिए आवश्यक मिट्टी का Ph, रोपण , भंडारण, प्राथमिक प्रसंस्करण आदि के बारे में जानकारी किसानों से साझा की तथा किसानों से आग्रह किया कि वे इस योजना से जुड़कर औषधीय फसलों की ओर कदम बढ़ाएं। आत्मा विभाग से तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार द्वारा किसानों को नवीन कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही तकनीकी सहायता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया को भी समझाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *