नीमच जिले की घटना को लेकर सैलाना जैन समाज ने जुलूस निकालकर एसडीएम जैन को सोपा ज्ञापन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नीमच जिले की घटना को लेकर सैलाना जैन समाज ने जुलूस निकालकर एसडीएम जैन को सोपा ज्ञापन

रतलाम- (Ratlam) नीमच जिले के कछाला में जैन मुनियों के साथ बर्बरतापूर्वक हमला करने एवं अमर्यादित व्यवहार किये जाने पर सैलाना सकल जैन समाज ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। समाज ने सैलाना एसडीएम मनीष जैन को प्रस्तुत एक ज्ञापन में साफ कहा कि प्रदेश सरकार इस प्रकार की व्यवस्था करें कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ती ना हो। किसी भी स्थिति में जैन समाज के सब्र का प्रशासन इम्तिहान ना लें।

घटना से आहत सकल जैन समाज के चारों संघ श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ, श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ, श्री सुधर्म जैन श्रावक संघ, श्री दिगम्बर जैन संघ,सकल जैन श्राविका मंडल सहित बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ एक पैदल जुलूस राजवाड़ा चौक से मुख्य बाजार में होते हुए पुलिस थाना परिसर में पहुँचा। यहाँ एसडीएम मनीष जैन को सकल जैन समाज के चारों संघ द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विजय डोशी ने किया। राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में घटना की निंदा करते हुए यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई कि भविष्य में कभी भी इस प्रकार की घटना घटित नहीं हो, इसके लिए प्रशासन व पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से चाक चौबंद व्यवस्था करें। ताकि अहिंसा प्रेमी जैन समुदाय आहत न हो। साथ ही गिरफ्तार किए गए सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की भी ज्ञापन में मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *