बाजना पुलिस ने हत्या प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बाजना पुलिस ने हत्या प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले के बाजना पुलिस थाना क्षैत्र अंतर्गत हत्या प्रकरण में 5 माह से फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें की 22 अप्रैल 2025 आरोपी तेरसिंग कि लड़की से प्रेम करने की बात को लेकर प्रेमी धारजी डामोर के पिता मेगजी पिता भावजी डामोर उम्र 40 साल निवासी ग्राम कालिया कुण्डली बाजना थाना की आरोपीगण द्वारा धारदार हथियारों से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र धारजी डामोर की रिपोर्ट पर बाजना थाने पर अपराध क्रमांक 212/2025 धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में अब तक 8 आरोपीगण को गिरफ्तार किया जा चुका था, किंतु मुख्य आरोपीगण लालु मईड़ा, बंटु मईड़ा एवं नरसिंह मईड़ा घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन एवं सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर शनिवार को ग्राम संगेसरा में दबिश देकर 5 माह से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *