सैलाना नगर में सोमवार को दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु का होंगा आगमन

नगर में धर्म गुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की अगवानी में दीपावली नुमा जश्न।
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में सोमवार को दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु हिज होलीनेस डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन का दो दिवसीय प्रवास के तहत आगमन होंगा। करीब तीन दशक बाद धर्मगुरु के आगमन पर बोहरा समाज मे जबरदस्त जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है।
बीते एक सप्ताह से की जार ही तैयारीयों के दौरान पुरे नगर को स्वागत तोरण द्वार से सजाते हुए रंग बि-रंगी रौशनी से गली बाजार जगमगा रहे है। बोहरा समाज की व्यापक तैयारीयों ने एक माह पूर्व ही नगर मे दीपोत्सव नुमा माहौल देखने मे आ रहा है। ऐसा भी नहीं है कि सिर्फ बोहरा समाज ही जश्न मना रहा हो, हर कोई वर्ग उनके स्वागत को लेकर गर्व और आनंद महसूस करते हुए धर्मगुरु की अगवानी में नगर निवासी पलक पावड़े बिछाए इंतजार कर रहा है।
सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष ने बोहरा समाजजनों से की भेंट-
सैलाना बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉक्टर श्री सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के सैलाना नगर आगमन पर उनकी आगवानी और व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे इसके लिए सैलाना नगर परिषद ने कमर कस ली हैं। सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, सीएमओ मनोज शर्मा सहित नगर परिषद कर्मचारीयों ने रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बोहरा समाजजनों से भेंट की। अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने बोहरा समाजजनों से कहा कि ये पूरे सैलाना नगर के लिए गौरव की बात हैं कि इतनी बड़ी हस्ती का सैलाना नगर आगमन हो रहा हैं। पूरा सैलाना नगर उनकी आगवानी के लिए आतुर हैं।अध्यक्ष शुक्ला ने सभी संबंधितों को साफ सफाई, जल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।




