रतलाम एसपी ने शिवगढ़ व सरवन थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने शिवगढ़ व सरवन थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शिवगढ़ थाना एवं सरवन थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान लंबित अपराधों के निराकरण के लिए की जा रही कारवाई की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गुरुवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शिवगढ़ एवं सरवन थाने पर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सबसे पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी शिवगढ़ अनिशा जैन (डीएसपी प्रशिक्षु) एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया गया। जिसमें हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत इत्यादि अभिलेखों का संधारण देखा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। लंबित अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, गुम बालक बालिकाओं की दस्तियाबी एवं जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक शिवगढ़ के बाद थाना सरवन पहुंचे थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक अर्जुन सेमलिया एवं विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत की जा रही कारवाई एवं जागरूकता अभियान की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। साथ ही थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। थाना पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *