रिश्वतखोर पटवारी को 4 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। यहां के पटवारी को रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने धरदबोचा है।
बतादें की बुधवार को रतलाम जिले के ताल के हल्का पटवारी को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बीते 5 मई को किशनलाल आंजना निवासी कोट कराड़िया ने लोकायुक्त उज्जैन एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत का एक आवेदन दिया था।
आवेदन पत्र में बताया की ताल के हल्का नंबर 25 के पटवारी प्रभु कुमार गरवाल ने उनसे सीमांकन पंचनामा की रिपोर्ट देने के लिए 5000 रुपए की रिश्वत मांगी है। आवेदक किशनलाल आंजना की शिकायत पर उज्जैन की लोकायुक्त टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को धरदबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान इन की रही अहम भूमिका-
कार्रवाई के दौरान DSP राजेश पाठक, हिना डाबर, इंस्पेक्टर हितेश लालवात, श्याम शर्मा, शिव कुमार शर्मा, संदीप कदम आदी की अहम भूमिका रही है। ओर रिश्वतखोर हल्का पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने धरदबोचा है।




