जावरा शहर थाने पर मंत्री शाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर सौंपा आवेदन पत्र
रतलाम- (Ratlam) बुधवार को जिले के जावरा शहर थाने पर प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ़ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 152, 196, 197, 299, 352, 353, 356 में प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन पत्र थाना प्रभारी को सौंपा।
अपनी जान पर खेलकर देशसेवा में जुटे एक सच्चे भारतीय सैन्य अधिकारी को भी धर्म के चश्मे से देखकर अभद्र भाषा का प्रयोग करना इससे बड़ा राष्ट्र द्रोह कोई नहीं हो सकता। जावरा शहर थाने पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी के साथ पार्षद निज़ाम काज़ी, एडवोकेट दीपाली कुमावत, पार्षद पप्पू चारोंडीया, पार्षद इमरान मंसूरी, पार्षद कान्हा हाड़ा, सलमान बुखारी, अल्फ़ेज खान, जेद पठान के साथ पहुंचकर तत्काल एफ आई आर की मांग की गई।




