क्युब रूट फॉण्डेशन की ओर से टीबी मरीजो को 50 फ्रूट बास्केट का वितरण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

क्युब रूट फॉण्डेशन की ओर से टीबी मरीजो को 50 फ्रूट बास्केट का वितरण

रतलाम- (Ratlam) प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में क्युब रूट फॉण्डेशन (लेबड जावरा राज्यमार्ग टोल प्लाजा-बिलपांक) की सीएसआर एक्टीविटी के तहत निक्षय मित्र बनकर जिले में 50 फ्रूट बास्केट प्रदान की। इस क्रम में टीबी मरीजो को फ्रूट बास्केट का वितरण कार्यक्रम 14 मई को फीवर क्लिनिक जिला चिकित्सालय रतलाम में किया।

कार्यक्रम में डॉ. संध्या बेलसरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम, लेबड जावरा राज्य मार्ग टोल प्लाजा-बिलपांक से किशार कुमार साहु प्राजेक्ट हेड, अंजन कुमार दास लेखापाल, डॉ. निदेश कुमार मिश्रा, केएचपीटी राज्य कार्यक्रम अधिकारी प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, डॉ. अभिषेक अरोडा जिला क्षय अधिकारी, जय सिंह सिसौदया कार्यक्रम समन्वयक तथा क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के स्टॉफ मौजूद रहा। संचालन देवेन्द्र तोमर द्वारा कर उपस्थित टीबी मरीजों को अतिथियों के माध्यम से फ्रूट बास्केट प्रदान की।

इसी प्रकार जिले में सामाजिक संस्था, जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य दानदाता निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों फ्रूट बास्केट के माध्यम से अतिरिक्त पोषण प्रदान कर रहे है। जिले मे इस वर्ष प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के माध्यम से लगभग 1100 फ्रूट बास्केट प्रदाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *