गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करें

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करें

जिला गोपालन एवं पशु संवर्धन समिति की बैठक सम्पन्न

रतलाम- (Ratlam) निराश्रित गोवंश के पालन के लिए जिले में संचालित गौशालाओं के सुचारू संचालन के लिए गठित जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक में पशुओं के चारे एवं भूसे की व्यवस्थाओं तथा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय अर्जित करने संबंधित गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में शिव गौशाला ग्राम पंचायत लूनेरा रतलाम का म.प्र. गौसंवर्धन बोर्ड भोपाल में पंजीयन, कामधेनु नन्दनी गौधाम ग्राम पंचायत रियावन पिपलौदा शासकीय गौशाला का पंजीयन, रतलाम जिले में स्वावलंबी गौशाला कामधेनु निवास की स्थापना नीति 2025 हेतु 5000 निराश्रित गौवंशों हेतु 125 एकड भूमि के चिन्हांकन हेतु भूमि चयन करने संबंधित निर्णय लिए गए।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्ययोजना बनाकर समन्वित कार्यवाही करें। जिले में एनएलएम योजान्तर्गत जिले की तीन गौशालाओं गोपाल गौशाला न्यास रतलाम, सागोद गौशाला (नगर निगम) एवं मनरेगा योजनान्तर्गत एक गौशाला में साइलेज निर्माण हेतु शासन स्तर पर आवेदन करें। ग्राम पंचायत स्तर पर मृत गौवंशों की सम्मानपूर्वक अंत्येष्टि करने हेतु जिला पंचायत (मनरेगा) से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करें।

कृषि विभाग तहसील स्तर पर गौशाला संचालकों को आय अर्जित करने के लिए जैव उर्वरक, बायो गैस एवं अन्य जैव उत्पादों के निर्माण के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, आयुक्त नगर निगम हिमांशु भट्ट, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डा. नवीन शुक्ला, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं अभिषेक पंवार, उपसंचालक कृषि निर्भय सिंह नर्गेश, सचिव कृषि उपज मण्डी मानसिंह मुनिया, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि जुझार सिंह जोधा, उपाध्यक्ष समिति राधेश्याम रावल, अशासकीय सदस्य नागु सिंह चौहान तथा प्रदीप कोठारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *