सैलाना का तनीश मालवीय जिले मे अव्वल
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना निवासी और रतलाम के एक निजी स्कूल के अत्यन्त होनहार छात्र तनिश राधेश्याम मालवीय ने सीबीएसई 10 वी बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में सर्वोच्च स्थान बनाया हैं।
उन्होंने 500 में से 489 अंक प्राप्त किए। सभी विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तनिश ने गणित जैसे सबसे कठिन विषय में 99 अंक प्राप्त किए तनिश के पिता राधेश्याम मालवीय सैलाना के शासकीय चिकित्सालय में कार्यरत हैं। इस सफलता से अभिभूत वे बताते हैं कि तनिश को ना मोबाइल का शोक हैं न टीवी का।
इन दिनों तनिश इन्दौर में हैं और वहां रह कर आईआईटी में प्रवेश के लिए कोचिंग ले रहा हैं। उसकी इच्छा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने की हैं।उसके पिता उसकी लगन देख कर उसे आगे की पढ़ाई में हर संभव मदद करेंगे।जहां एक ओर इस वर्ष सीबीएसई के गणित के प्रश्नपत्र ने अच्छे अच्छे के छक्के छुड़ा दिए वहीं इस होनहार छात्र के केवल एक नंबर ही इस विषय में कटा। उसे 99 अंक इस विषय में मिले। इस बेहतरीन प्रदर्शन पर अनेक स्नेही जनों ने बधाई दी।अपनी सफलता के लिया वे अपने माता पिता और गुरुजनों को श्रेय देते हैं।




