“नारी लीड्स स्वच्छता” कार्यक्रम में सफाई मित्र महिलाओं का सम्मान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

“नारी लीड्स स्वच्छता” कार्यक्रम में सफाई मित्र महिलाओं का सम्मान

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत “नारी लीड्स स्वच्छता” अभियान के तहत नगर परिषद सैलाना में सफाई मित्र महिलाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम नगर परिषद सैलाना के अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा के मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आरक्षक टीना सिसोदिया उपस्थित रहीं। नगर परिषद सैलाना द्वारा 7 मार्च को सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर उप स्वास्थ्य केन्द्र सैलाना में आयोजित किया गया था।

जिसमें उपस्थित सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ जितेंद्र रायकवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली सफाई मित्र महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाई मित्र महिलाएं उपस्थित रहीं। साथ ही सफाई मित्र महिलाओं द्वारा महिला आरक्षक टीना सिसोदिया को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वछता प्रभारी धन्नालाल परमार द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में कविता बाई सोनू बाई ममता, बबली बाई शर्मीला बाई बबली बाई पूजा बाई मंगला बाई प्रीति खराड़ी, सफाई दरोगा महेश तंवर, हरिओम सिसोदिया, दीपक गोयर, सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट से देवेंद्र भदौरिया, परवीन सहित समस्त सफाई मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *