सैलाना न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का किया आयोजन

नेशनल लोक अदालत मे 150 प्रकरणों का किया निराकरण

रतलाम- (Ratlam) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सैलाना न्यायालय में भी आयोजित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल लोक अदालत में तीन खण्ड पीठ जिसमें न्यायाधीश गार्गी शर्मा, न्यायाधीश मोहित परसाई, एवं न्यायाधीश नेहा सावनेर की खण्ड पीठ में कुल 150 प्रकरणों का निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत के तारतम्य में दोनों पक्षों को एवं परिजनों को आपसी राजीनामा करने के लिए प्रेरित किया गया। तथा सभी राजीनामा करने वाले पक्षाकारो को एक-एक फलदारवृक्ष प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। प्रारंभ में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोक अदालत का शुभारंभ किया।

जानकारी के अनुसार राजीनामा होने पर शासन द्वारा दी गई छूट का लाभ भी पक्षकारो को दिया गया। न्यायालयों में प्रचलित मुकदमों के शीघ्र निराकरण के लिए लोक अदालत एक कारगर कदम है। यहा आपसी सहमति से प्रकरणों का निराकरण किया जाता है तथा पक्षकारों को स्थाई समाधान मिलता है। इस अवसर पर एस.बी.आई, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक, बीएसएनएल, नगर परिषद सैलाना, धामनोद के भी अधिकारी एवं न्यायालय कर्मचारी व अधिवक्तागण एवं आसपास गांव के पक्षकारगण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *