देश के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक राजेंद्र उपाध्याय कोच्चि में होंगे सम्मानित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

देश के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक राजेंद्र उपाध्याय कोच्चि में होंगे सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) देश के वरिष्ठ साहित्यकार, चिंतक, लेखक, कवि राजेंद्र उपाध्याय को 21 से 23 मार्च तक केरल की सांस्कृतिक राजधानी कोच्चि में अपने लेखन के लिए समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा।30 से अधिक पुस्तके लिख चुके उपाध्याय साहित्य जगत का बड़ा नाम हैं। वे सैलाना के वरिष्ठ पत्रकार स्वतंत्रता संग्राम में भाग ले चुके स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण त्रिवेदी के नाती, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कैलाशनारायण त्रिवेदी के भानेज और वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र त्रिवेदी के फुफेरे भाई हैं। मूलतः सैलाना विकासखंड के शिवगढ़ निवासी उपाध्याय की उच्चतर माध्यमिक तक की शिक्षा सैलाना में उनके ननिहाल में स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण त्रिवेदी की देख रख में ही हुई। बाद में वे अपने पिता कानून के ज्ञाता डॉक्टर एम एल उपाध्याय के साथ उच्च अध्ययन के लिए देश के महा नगरों की ओर चले गए।

एक परिचय,उपाध्याय का-

उपाध्याय के पिता स्वर्गीय डॉक्टर एम एल उपाध्याय की शिक्षा दीक्षा शिवगढ़,सैलाना,और रतलाम के सरकारी स्कूली, कॉलेजों में हुई। रतलाम से लॉ में जब उन्हें उस जमाने में गोल्ड मेडल मिला तो भारत सरकार के वजीफे पर उन्हें एल एल एम और पीएचडी के लिए लंदन भेजा गया। साठ के दशक में उन्होंने लंदन से पढ़ाई की जब इन्दौर, उज्जैन तक भी अपने बच्चों को पढ़ने भेजने में अभिभावक डरते थे। बाद में वहां से लौट कर डॉक्टर उपाध्याय ने नई दिल्ली,मेरठ, कोलकाता, जबलपुर, शिमला सहित भारत के कई नगरों के विश्व विद्यालयों में कानून के अध्यापन कराया। नई दिल्ली में निवासरत रहते हुए 2013 में उनका स्वर्गवास हुआ। उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के अनेक न्यायाधीशों से डॉक्टर उपाध्याय की काफी नजदीकियां रही।

वर्तमान में नोएडा में निवासरत राजेंद्र उपाध्याय ने हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की और कानून में स्नातक किया। आकाशवाणी नई दिल्ली में संयुक्त निदेशक पद से सेवा निवृत हुए राजेंद्र उपाध्याय की सेवाएं 1983 में नई दिल्ली के भारतीय सूचना सेवा केंद्र से शुरू हुई थी। अब तक 30 से ज्यादा साहित्यिक पुस्तकें और कविता संग्रह लिख चुके राजेंद्र उपाध्याय देश,विदेश में कई कार्यक्रमों में शिरकत कर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कई स्कूलों, कॉलेजों में उनके द्वारा लिखित पुस्तके कोर्स में शामिल हैं। अनेक संस्थाओं द्वारा राजेंद्र उपाध्याय को कई बार पुरस्कृत और सम्मानित किया जा चुका हैं। लेखन कार्य वे शासकीय सेवा में रहते हुए भी करते रहे हैं।

तीन दिवसीय समारोह में वे होंगे सम्मानित-

आर्थर्स गिल्ड ऑफ इंडिया नई दिल्ली का 50वा अधिवेशन केरल की सांस्कृतिक राजधानी कोच्चि में 21 से 23 मार्च तक सम्पन्न होगा। संस्था के महा सचिव डॉक्टर शिव शंकर अवस्थी ने बताया कि इस अधिवेशन में देश,विदेश के 140 प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार शामिल हो कर भारतीय ज्ञान परम्परा पर गंभीर चर्चा करेंगे। अधिवेशन में ही राजेंद्र उपाध्याय सम्मानित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *