विश्वकर्मा कास्ट एवं लौह कला कल्याण संगठन की बैठक रतलाम में सम्पन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विश्वकर्मा कास्ट एवं लौह कला कल्याण संगठन की बैठक रतलाम में सम्पन्न

रतलाम- (Ratlam) रविवार को श्री हनुमान बाग में विश्वकर्मा कास्ट एवं लौह कला कल्याण संगठन जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर भगवान विश्वकर्मा की आरती के साथ बैठक आयोजन प्रारंभ किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के गो रक्षक प्रमुख सोहनलाल विश्वकर्मा एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष दिलीप शर्मा, जांगिड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जनक नागल, महिला मंडल प्रदेश अध्यम रेखा गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा शर्मा एवं शकुंतला शर्मा की उपस्थिति में बैठक कार्य क्रम संपन्न हुआ।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख सोहन विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में गो माता की सेवा के साथ संरक्षण, समाजिक कुरीतियों जैसे नशा मुक्ति योजना, प्रति माह घर में हवन पूजन, शिक्षा में आर्थिक सहायता के साथ 10 युवक, युवतियां का IPS शिक्षा के लिए चयन, महिला निःशुल्क स्वास्थ सेवा योजना, प्लास्टिक के डिस्पोजल मुक्त योजना, समाज के क्षमतावान युवा ओर कुशल वक्ता को प्रोत्साहन, बेटियों को सेल्फ डिफेंस, कुश्ती, कराटे, शस्त्र कला का प्रशिक्षण, समाज जरूरत मंद  को पशु पालन योजना, संगठन महिला सशक्तिकरण, महिला रोजगार सिलाई मशीन वितरण ओर प्रशिक्षण के साथ रोजगार, समाजिक जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान ओर युवा को यज्ञों पवित्र ओर शिखा रखना संस्कार, निःशुल्क हेल्थ चेकअप, कुटुंब प्रबोधन, समाजिक ओर संगठनात्मक वृक्षारोपण,वरिष्ठ जनों का सम्मान, संगठन नियम माप दण्ड लागू, ओर सामाजिक मुद्दोंपर क्रम बद्ध योजना के साथ दिशा निर्देश दिया‌।
प्रदेश एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी गण ने इस पहल को धरातल पर उतरने पर सहमति दी ओर नशा मुक्ति, प्लास्टिक डिस्पोजल मुक्त समाज की शपथ ली और सभी पदाधिकारी ने हनुमान मंदिर में पौधारोपण भी किया। बैठक में जांगिड़ ब्राह्मण विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष जनक नागल, विश्वकर्मा यात्रा संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला अध्यक्ष  रमेश शर्मा, जिला प्रभारी राकेश शर्मा ओर युवा मंच जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा और कोष अध्यक्ष विनोद शर्मा महिला मंडल अध्यक्ष सरोज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा गरोठ, आलोट  सैलाना, पिपलौदा तहसील अध्यक्ष यशवंत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रेम शंकर सिंघानिया, प्रदेश सचिव भानु प्रकाश शर्मा, शंकर लाल विश्वकर्मा आगर जिला अध्यक्ष मोहन लाल विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री गोपाल विश्वकर्मा, प्रदेश शरक्षक मनसुख लाल, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सांखला, कन्हैयालाल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाया। बैठक आयोजन भोजन प्रसादी एवं जिला अध्यक्ष के आभार के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *