जावरा शहर पुलिस को मिली अवैध मादक पदार्थ को पकडने मे सफलता
रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा शहर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर को पकडने मे सफलता मिली है। पुलिस ने 2.100 किलो ग्राम गांजा किमती 30,000 रुपये का जप्त किया है। रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के निर्देशन मे थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन द्वारा जावरा शहर पर टीम बनाकर मुखबिरो को सक्रिय किया इसी तारतम्य मे उनि. शशिकला चौहान द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुए। रविवार को बन्दीछोड दरगाह के पास ताल रोड जावरा थाना जावरा शहर जिला रतलाम से आरोपी शैहनाज बी पति बाबर खान जाति पठान मुसलमान उम्र 40 साल निवासी रतलामी गेट जावरा हाल मुकाम पहाडिया रोड जावरा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 2.100 किलो ग्राम किमती 30,000 रुपये का जप्त कर आरोपीया को गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 235/2025 धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपीया से गांजा के स्त्रोतो के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारशुदा आरोपी शैहनाज बी पुर्व मे भी धारा – 302 भादवि ( हत्या ) के प्रकरण मे जमानत पर है।




