अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध रतलाम पुलिस की बड़ी कारवाई

रतलाम- (Ratlam) पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कारवाई जारी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एम्बुलेंस वाहन सहित कुल कीमती 16 लाख 50 हजार का मशरूका जप्त की है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं क्रय विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जो निर्देशो के पालन मे चलाये जा रहे। अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन मे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत रविवार को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये रिंगनोद-कलालिया रोड माता मेलकी फण्टे के आगे यात्री प्रतिक्षालय के सामने नाकाबंदी के दौरान पकडे गये।
आरोपी ललीत पिता ईश्वरलाल पाटीदार उम्र 30 साल निवासी अम्बीका नगर दलोदा जिला मन्दसौर, सुभाष पिता किशोर दास बैरागी उम्र 39 साल निवासी कोटडा बहादुर थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर के कब्जे से 100 ग्राम किमती करीबन 1,50,000 रूपये जप्त किया जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया व आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 284/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं घटना मे प्रयुत एक सफेद रंग की 108 एम्बूेंस नम्बर CG-04-NS-7433 किमती करीबन 15,00000/- रूपये जप्त की गई है।




