सैलाना नगर में 50 जगहों पर स्पीड ब्रेकर लगाने का काम हुआ शुरू

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में 50 जगहों पर स्पीड ब्रेकर लगाने का काम हुआ शुरू

नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला की उपस्थित में लगाएं जा रहे स्पीड ब्रेकर

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर परिषद ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर के मुख्य मार्गों पर लगभग 50 से ज्यादा स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए परिषद पांच लाख रुपए का खर्च करने जा रही हैं। इस काम की शुरुआत सोमवार से शुरू हो गई है। नगर में बीते कई दिनों से नाबालिग और युवा बिना नंबर की बाइक लेकर तेज रफ्तार से सड़कों पर फर्राटेदार दौड़ रहे थे। जिस कारण कई हादसे हो चुके हैं व राहगीर घायल भी हुए हैं। इस संबंध में नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को कई बार जानकारी दी। इसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला लक्की ने बताया नगर के आमजन की सुरक्षा की दृष्टि के चलते परिषद ने यह निर्णय लिया है इसी के चलते नगर के प्रमुख मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे है।अब तेज रफ्तार के वाहनो से नगर के नागरिको को मुक्ति मिलेगी। परिषद द्वारा इससे पहले नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा चुकी है। अब तेज रफ्तार वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ब्रेकर लगने के बाद नगर के नागरिको ने अध्यक्ष शुक्ला की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *