श्री रघुवीर साख सहकारी सोसाइटी मर्यादित रतलाम की वार्षिक साधारण बैठक आयोजित

रतलाम- (Ratlam) श्री रघुवीर साख सहकारी सोसाइटी मर्यादित रतलाम की वार्षिक साधारण सभा श्री कृष्ण भवन बरवड़ हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष भरत चौहान द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में टेकचंद महाराज, रघुवीर महाराज की आरती गई तत्पश्चात मंचासीन अतिथि बद्रीलाल परिहार मार्ग दर्शक, प्रहलाद सोलंकी रघुवीर चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष सुनीता मकवाना महिला मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का स्वागत सोसायटी अध्यक्ष भरत चौहान व सोसाइटी के संचालक मंडल सदस्यों द्वारा किया गया।
स्वागत कार्यक्रम पश्चात सोसाइटी के अध्यक्ष भारत चौहान द्वारा वर्ष २०२४-२५ का आय व्यय विवरण प्रोजेक्टर के माध्यम से पूर्ण सरलीकरण कर प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी वर्ष के व्यावसायिक लक्ष्य जैसे डेली कलेक्शन, ऋण, वसूली, अंश पूंजी बढ़ाने आदि की कार्य योजना प्रस्तुत की। सोसाइटी में पहली बार प्रोजेक्टर के माध्यम व्यावसायिक आंकड़े प्रस्तुत कर विस्तृत रूप से समझाया गया। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष पवन परिहार को सम्मानित कर गुरूदेव का चित्र स्मृति रूप में भेंट किया गया। संस्था के नियमित रूप से ऋण अदा करने वाले लाभार्थी को उपाध्यक्ष दिनेश मकवाना, पवन डाबी एवं संचालक गण पवन परिहार, बालमुकुंद चावड़ा, राजेंद्र चौहान, मुकेश मकवाना, विनय पडियार, रेखा सोलंकी द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों के उद्बोधन एवं प्रश्नोत्तरी के साथ ही समापन किया गया।कार्यक्रम का संचालन महेश सोलंकी ने किया एवं आभार राजेंद्र चौहान ने माना।




