श्रावन के पहले सोमवार को भक्त पहुंचे शिवालय 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

श्रावन के पहले सोमवार को भक्त पहुंचे शिवालय

बेलपत्र ,धतुरा और दुध जलाभिषेक से भक्तों ने की विशेष पूजन।

रतलाम- (Ratlam) श्रावन का माह शिवशंम्भू की विशेष आराधना और भक्ति का महिना होता है। रिमझिम बारिश के पहलें श्रावन सोमवार को शिलावयों में बडी़ संख्या में शिवभक्त शिव के द्वार आराधना पूजन करने पहुंचे और महादेव का बिलपत्र, धतुरा अर्पित करते हुए दुध व जलाभिषेक किया गया।

रतलाम शहर के अमृत सागर किनारे अति प्राचीन रत्नपुरी के राजा श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर भगवान का विशेष श्रंगार किया गया। परिसर में भक्त सुबह से ही कतारबद्ध होकर पूजन और भोलेनाथ को जल अर्पित करते दिखे वही राजीव गांधी स्विक सेंटर स्थित काशीविश्वनाथ महादेव मंदिर पर भी भगवान भोलेनाथ की पूजन और जलाभिषेक के लिए लम्बी कतार नजर आई। आपकों बतादे की श्रीकाशीविश्वनाथ महादेव मंदिर प्राचीन मंदिर है। यहां शिवलिंग विराजमान है। वो परिसर में स्थित बाउडी से निकली थी। वर्षभर में यहा धार्मिक आयोजन होते रहतें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *