मकर संक्रांति पर लोगों ने गौशाला पहुचकर गायों को खिलाई लापसी व हरा चारा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मकर संक्रांति पर लोगों ने गौशाला पहुचकर गायों को खिलाई लापसी व हरा चारा

14/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना नगर में मकर संक्रान्ति का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चो ने गली मोहल्लों में गिल्ली डंडा खेला व छतों ओर मैदानों में पतंगे उडाई। मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने अपने घरों में तिल से बनी मिठाइयों का आनंद लिया तथा तिल से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजन अपनो में वितरण किये।सुबह-सुबह नगर के विभिन्न चौराहे पर लोगो ने गोमाता को हरे छोड, चारा व मिठाई खिलाई। सैलाना जनपद सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह राठौर, पुरनमल परमार सहीत स्थानीय रहवासीयों ने गोधूलीया तालाब के समीप गौशाला जाकर गायों को हरा चारा तथा लापसी खिलाई। इस अवसर पर गोशाला प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि दिन भर लोगों का गौशाला में तरह-तरह की वस्तु लेकर लोग गायों को खिलाने आते रहे। मकर सक्रांति की पूर्व संध्या सैलाना की समाजसेवी संस्था समर्पण सेवा संस्था ने भी अपने सदस्यों के साथ गौशाला पहुंच कर गोवंश को लापसी खिलाई।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *