एक रोड अभियान के अंतर्गत पुलिस ने यातायात व्यवस्था किया दुरुस्त
14/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल रॉय के निर्देशन में रतलाम यातायात थाना से सूबेदार अनोखीलाल परमार, उनि. करण सिंह कटारा, सउनि. सर्वेश द्विवेदी, प्र.आर. गुलाब चंद्र मीणा, आर. शिवकुमार, आर. भगतसिंह, आर. मोहन धार्वे, एवं माणकचौक थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरीया, सउनि. शिवनाथ सिंह राठौर, व रतलाम नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रुप से रतलाम शहर में यातायात को सूचारु बनाने के लिए एक दिवस एक रोड अभियान के तहत मंगलवार को शहर के चौमुखीपुल से चाँदनी चौक व तोपखाना से गणेश देवरी तक के मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहनो, सब्जी फ्रुट के हाथ ठैला गाडी वालो, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकानदारो को समझाईस देकर हटवाया जाकर शहर सराय से चौमुखीपुल से चाँदनी चौक व तोपखाना से गणेश देवरी तक के मार्ग को यातायात के लिए सूचारु से किया गया। साथ ही नगर निगम की टीम एवं यातायात की टीम द्वारा चालानी कार्यवाही भी की गई। इसके अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल रॉय द्वारा स्थान पर उपस्थित समस्त दुकान संचालको व व्यापारीयो की यातायात को लेकर हो रही समस्या व उसके निराकरण के सुझाव को लेकर चर्चा की गई। यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा।अभियान में यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।





