पेट्रोल पंप संचालकों के साथ पुलिस की बैठक हुई संपन्न
14/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घंघोरीया, उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय, सुबेदार अनोखीलाल परमार व हमराह फोर्स, सर्वेश द्विवेदी, सुबेदार सिंह, शिव कुमार के द्वारा रतलाम शहर के पेट्रोल पंप संचालको की पुराने कंट्रोल रूम रतलाम पर एक बैठक आयोजीत गई। जिसमे रतलाम शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित हुए थे। बैठक मे सुरक्षा के विभिन्न पहलुओ पर बातचित कर समझाईश दी गई। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घंघोरीया द्वारा सभी संचालको को बताया गया कि यदी बैंक मे राशि लेन-देन के संबंध मे सुरक्षा की दृष्टी से कोइ समस्या जैसे लुट होने का भय, बैंक की पेट्रोल पंप से दूरी अधीक होना या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप मुझे व्यक्तिगत रूप से सूचित कर सकते है। मेरे द्वारा संबंधीत थाने की चिता पार्टी व अन्य थाना स्टाफ के माध्यम से तत्काल रूप से सुरक्षा प्रदान की जावेगी। बैठक मे सभी पेट्रोल पंप संचालको को अपने-अपने पेट्रोल पंप पर कार्यरत समस्त कर्मचारीयो के संपुर्ण बायोडाटा जैसै नाम,पिता का नाम, पुरा पता, आधार कार्ड की प्रति, अन्य समस्त महत्वपुर्ण जानकारी को संबंधीत थाने पर उपलब्ध कराये जाने की समझाईस दी गई। जिससे की चोरी व अन्य प्रकार की घटनाओ से बचा जा सके।





