शासकीय कन्या शाला की छात्राओं को कराया गया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण
14/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कराया गया। बतादे कि छात्रों में कानून के प्रति सम्मान और पालन की भावना विकसित करना। समाज में हो रहे अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना। पुलिस की कार्य प्रणाली और कार्रवाई की विस्तृत जानकारी प्रदान करना साथ ही पुलिस की सकारात्मक और भयमुक्त छवि बनाना। रतलाम पुलिस ने शासकीय नवीन कन्या हायर सेकंडरी स्कूल कक्षा 9 वीं,10वीं,11 वीं एवं 12 वीं की छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कराया। सर्व प्रथम बच्चियों को पुलिस वाहन से स्कूल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय लाया गया। छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं जैसे पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, 100 डायल रूम, आवक जावक शाखा, सायबर सेल, जनसुनवाई हाल आदि शाखाओं का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, रतलाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा छात्राओं से संवाद कर बच्चों के सवालों को सुनकर उनके उत्तर दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को बताया कि पुलिस आपकी मित्र है और सभी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों को रतलाम पुलिस की तरफ से स्वल्पाहार के बाद पुलिस वाहन से स्कूल के लिए रवाना हुए। पुलिस द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। पुलिस के कार्य, अपराधों की विवेचना, सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया बताई गई। पुलिस महानिदेशक से लेकर अन्य पदों की भूमिका और जिम्मेदारियां बताई गई। कार्यालय में मौजूद शाखाओं और उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून यातायात नियमों का पालन गुड टच-बैड टच की समझ साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए।
छात्राओं के सवालों का समाधान-
पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं के सवालों के उत्तर दिए। जिससे उनकी जिज्ञासा का समाधान हुआ। इसी दौरान रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, निरीक्षक मोहन मौर्य, उप निरीक्षक राजा तिवारी (प्रभारी सायबर सेल), शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक सहित छात्राएं उपस्थित रही।




