रतलाम सर्किल जेल में आयोजित सुंदरकांड में खुब झूमे व थिरके बंदी
14/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- वाघेला गौ सेवा जीवदया समिति के प्रयासों से मकर संक्रांति पर्व पर रतलाम जिला सर्किल जेल स्थित पुरुष व महिला बंदियों के आध्यात्मिक मानसिक शारीरिक बल बुद्धि के लिए भक्तिमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा भजन मंडली द्वारा किया गया। साथ ही महिला बंदियों के साथ रह रहे मासूम बच्चों को आवश्यक धार्मिक पुस्तके गर्म व सामान्य कपड़ों के साथ तिल के लड्डू खिलौने चाकलेट कंबल व खाद्य पदार्थ भेट कर भजनो पर पुलिस कर्मी समस्त बंदी आनंद से झूम उठे। अंत में आरती कर सामूहिक रूप से प्रसादी ग्रहण की।

समिति प्रमुख दिनेश वाघेला बाबूलाल सिसोदिया ने जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने का सम्मान अष्ट धातु से निर्मित गौ माता व तिरुपति बालाजी का कैलेंडर व डायरी से सम्मानित किया गया। मुख्य आयोजन मे भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित वार्ड 7 पार्षद देवश्री पुरोहित, युवा समाज सेवी मदन सोनी, राजेश माहेश्वरी पतंजलि जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा व समिति के गौ सेवक राहुल वाघेला, हनी जैन, सुभाष चौहान, निर्मल व्यास, शिवाय व्यास, मगल सुराना, डाॅ.ओमप्रकाश यादव, राजेश चांदवानी, महिला मंडल प्रमुख श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, महिमा मकवाना,आयुषी जैन, अंजली चौरसिया, प्रियांशी मकवाना, अक्षरा राठौर मनोरमा शर्मा, आशा भट्ट, सोनू राठौर आदि गौ सेवको ने सेवा कार्य मे योगदान दिया। जेल अधीक्षक ने दिनेश वाघेला बाबूलाल सिसोदिया सम्मान कर आभार व्यक्त किया।







