लायंस क्लब ने गरीब जरूरतमंद को कंबल किए वितरित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

लायंस क्लब ने गरीब जरूरतमंद को कंबल किए वितरित

14/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 के अंतर्गत रतलाम लायंस क्लब समर्पण की टीम ने लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक लायन मेल्विन जॉन के जन्म दिवस पर क्लब द्वारा ग्राम पंचायत करमदी में सेवा कार्य कर मनाया गया। सर्व प्रथम गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल द्वारा लायनवाद के जनक मेल्विन जॉन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अध्यक्ष लायन अनीता झालीवाल द्वारा गवर्नर को पुष्पमाला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर सेवा गतिविधि आरंभ करने का आग्रह किया। गवर्नर द्वारा उपस्थित सभी को लोहडी, मकर संक्रांति, पोंगल उत्तरायण पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत परिसर में गवर्नर के करकमलों द्वारा गरीब जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषो को 100 कंबलो का वितरण किया गया। तत्पश्चात दीपक राठौर और अमन झालीवाल द्वारा महिला, पुरुष एवं बच्चों को पोहे ओर तिल बर्फी का स्वल्पाहार कराया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 3233-G1 के गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल, एमजेएफ लायन डॉ.सुलोचना शर्मा, एमजेएफ लायन वीणा छाजेड़, एमजेएफ लायन यास्मिन शेरानी, अध्यक्ष लायन अनीता झालीवाल, सचिव लायन सविता तिवारी, कोषाध्यक्ष लायन विनीता नागोरिया, लायन नीता अग्रवाल, ग्राम पंचायत करमदी के सरपंच निष्ठा राजपुरोहित व उनके कार्यालय के स्टाफ तथा पूर्व सरपंच राजेश राजपुरोहित, अमन झालीवाल, दीपक राठौर, दीपा राठौर सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *