बरखेड़ा पुलिस ने अवैध 18 पेटी शराब के प्रकरण मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बरखेड़ा पुलिस ने अवैध 18 पेटी शराब के प्रकरण मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के बरखेड़ा कला पर अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया था। जिसमे घटनास्थल से 15 कार्टुन देशी शराब के व 03 कार्टुन पावर बीयर कम्पनी के कुल 18 कार्टुन शराब कुल 171 लीटर , कुल कीमती 67500 रुपये तथा एक सफेद कलर की वेन्यु गाड़ी क्रमांक GJ01KV0836 किमती 13,00,000 रुपये जप्त की गई थी।

जिसमे आरोपी भारत सिंह पिता भगवान सिंह गुर्जर निवासी रजला का घटना दिनांक से फरार चल रहा था बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्ग दर्शन मे अपराध के आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी बरखेड़ा कला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जो बरखेड़ा पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना दिनांक 30 जनवरी 2026 से फरार आरोपी भारत सिंह पिता भगवान सिंह गुर्जर निवासी रजला को जेसलमेर राजस्थान से आरोपी को अक्षिरक्षा मे लेकर गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी को न्यायालय मे पेश किया गया तथा प्रकरण मे एक अन्य फरार आरोपी पंकज चौधरी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *