बरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई अपहृत महिला दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत महिला दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के बरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत महिला को सुरक्षित दस्तयाब कर घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

फरियादी मनोहर सिंह ने बरखेड़ा थाने पर सूचना दी गई कि गुरुवार को उसकी राखी-धागे की बहन ललिता बाई गुर्जर, निवासी वर्तमान आलोट, को बैग के लेनदेन संबंधी विवाद के चलते अनिल सुथार, भगवान सिंह सोंधिया राजपूत एवं नैनसिंह सोंधिया राजपूत द्वारा जोगणिया माता मंदिर बुलाया गया। कसम खिलाने के बाद भी विवाद का निराकरण नहीं होने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा जबरन कार में बैठाकर महिला का अपहरण कर लिया गया तथा महिला के मोबाइल से परिजनों को फोन कर बैग विवाद सुलझाने की बात कही गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बरखेड़ा कला में अपराध क्रमांक 26/2026, धारा 140(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बरखेड़ा कला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुवासरा, जिला मंदसौर से अपहृत महिला ललिता बाई को आरोपी भगवान सिंह सोंधिया राजपूत एवं अनिल सुथार के कब्जे से सुरक्षित दस्तयाब किया।

घटना में प्रयुक्त टाटा टियागो कार एवं दो मोबाइल फोन जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *