नामली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के फरार आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (Ratlam) जिले के नामली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के फरार आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की है। मुख्य आरोपी बिरदाराम विश्नोई को राजस्थान से पकडने मे सफलता मिली है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय किशोर पाटन वाला के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर कुख्यात फरार आरोपी बिरदाराम विश्नोई को पकडने मे सफलता मिली। 20 जनवरी 2026 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये घटना स्थल रतलाम मंदसौर हाईवे, पंचेड़ फण्टा नामली के पास से आरोपी अशोक पिता चेनाराम विश्नोई उम्र 28 साल निवासी सियोगो की धाणी पीलवा फतेसागर जिला फलोदी राजस्थान व रामजस पिता मांगी लाल विश्नोई उम्र 20 साल निवासी ग्राम जेसला थाना भोजासर जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए 6 बोरो मे भरा डोडाचुरा कुल वजन 90.800 कि.ग्रा. कीमती 2,80,000/- रूपये व घटना मे प्रयुक्त सफेद रंग की आई 20 कार नम्बर MH04GZ5511 किमती 5,00,000/- रूपये कुल किमती 7,80,000/-रू को जप्त कर आऱोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध थाना नामली पर अपराध क्र.19/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
आरोपियो को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लाने ले जाने के सम्बंध मे पूछताछ करने पर आरोपी बिरदाराम विश्नोई द्वारा गिरोह चलाने व डोडाचुरा की तस्करी करने के बारे ने बताया गया था। आरोपी घटना दिनांक के बाद से ही लगातार फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तैयार कर आरोपी की पतारसी हेतु राजस्थान रवाना की गई थी। जोकी शुक्रवार को आरोपी बिरदा राम पिता साजनराम बिश्नोई उम्र 32 वर्ष निवासी कालीराणा नगर थाना भोजासर जिला फलोदी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। आऱोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी से अवैध मादक पदार्थ से जुडे लोगो के बारे मे जानकारी प्राप्त की जावेगी।




