सैलाना जनपद शिक्षा केंद्र में 56 दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरण किए वितरित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना जनपद शिक्षा केंद्र में 56 दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरण किए वितरित

सैलाना एसडीएम तरूण जैन की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना जनपद शिक्षा केंद्र में दिव्यांग विद्यार्थीयो के उपकरण वितरण शिविर का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तरुण जैन के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

शनिवार को कार्यक्रम के दौरान विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक नरेंद्र पासी द्वारा स्वागत भाषण देते हुए शिविर आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरुण जैन द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों का पुष्पाहार से स्वागत करते हुए उन्हें उपकरण वितरित किए गये। ऐपीसी आईडी प्रभारी मदन धमानिया एवं एम.आर.सी. प्रकाश सोलंकी की उपस्थिति में एलिम्को उज्जैन से चिकित्सक गण डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ त्रितिक गुप्ता, डॉ. विकास शुक्ला तथा डॉक्टर महावीर विद्यार्थियों को उपकरणों की जानकारी तथा प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 56 दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी विशेष आवश्यकता अनुसार उपकरण तथा टीएलएम किट वितरित की गई। कार्यक्रम दौरान जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना के अतुल विलियम, स्मिता शुक्ला, विनोद पांचाल, सरिता मोहनिया जन शिक्षक राजेश अवस्थी, सुनीता नरवरिया, उपासना जैन, माला वर्मा, काशीराम अमजेरीया, रमेश परिहर, परमेश्वर पडियार, ज्ञानचंद मेहता, प्रेम सिंह दंडोतिया, सत्यनारायण टेलर , संपूर्ण कार्यालयीन स्टाफ तथा शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में पात्र विद्यार्थी तथा अभिभावक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड साक्षरता समन्वयक डॉ.रवीन्द्र उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *