सरवन स्वास्थ्य केंद्र का मेडिकल कॉलेज की डीन और सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सरवन स्वास्थ्य केंद्र का मेडिकल कॉलेज की डीन और सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन को चिन्हित किया गया है। इस क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे और मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ अनीता मुथा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन का निरीक्षण किया।

वहां पहुंचकर उन्होंने आगामी समय में प्रशिक्षुओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएमएचओ द्वारा स्वास्थ्य विभाग संबंधी कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, मेडिकल कॉलेज से डॉ स्वर्णकांता लिखार, चिकित्सा अधिकारी डॉ रविन्द्र डामोर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *