रतलाम एसपी ने शराब वाले मामले में सैलाना एसडीओपी व रावटी थाना प्रभारी को शोकाज नोटिस किया जारी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने शराब वाले मामले में सैलाना एसडीओपी व रावटी थाना प्रभारी को शोकाज नोटिस किया जारी

14/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक ने शराब वाले मामले में सैलाना एसडीओपी व रावटी थाना प्रभारी को शोकाज नोटिस जारी किया है।

बतादें की बुधवार को रावटी क्षेत्र में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अवैध शराब परिवहन करते हुए वाहन और दो आरोपियों को पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया था। इस मामले में रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल व रावटी थाना प्रभारी जयप्रकाश चौहान को शोकाज नोटिस जारी कर पूछा पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर सकी। उन्हें तीन दिन में जवाब देना है। दूसरी तरफ शराब तस्करी में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से इन्हें 14 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *